भिलाई/02 अक्टूबर ड्राई डे पर खुर्सीपार पुलिस की कार्रवाई,अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 58 पौवा शराब जप्त। 02 अक्टूबर ड्राई डे के अवसर पर थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को शराब बिक्री करते पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 58 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपये जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में पृथक- पृथक अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
“””मुख्य बिंदु”””: 02 अक्टूबर 2026 को ड्राई डे के दौरान अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना तंत्र सक्रिय कर दो पृथक प्रकरणों में कार्रवाई की गई।”””संक्षिप्त विवरण”””:
02.10.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से देशी शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को शराब बिक्री करते पकड़ा गया। पहले प्रकरण में राजु मांझी, उम्र 50 वर्ष, निवासी अड़िया मोहल्ला, जोन-02, गुरुद्वारा के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई को बाबा बालक नाथ मंदिर, खुर्सीपार के पास शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 28 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 444/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दूसरे प्रकरण में गोपाल तेलभुलकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी बाबा बालक नाथ मंदिर, शास्त्री नगर, जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई को बाबा बालक नाथ सरोवर पचरी, खुर्सीपार के पास शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 443/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों आरोपियों को 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।
“””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: दोनों आरोपियों द्वारा ड्राई डे के दौरान देशी शराब को बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।”””घटना स्थल”””: बाबा बालक नाथ मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई। बाबा बालक नाथ सरोवर पचरी, खुर्सीपार, भिलाई।”””आरोपी का नाम””:
राजु मांझी, उम्र 50 वर्ष, निवासी अड़िया मोहल्ला, जोन-02, गुरुद्वारा के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई। गोपाल तेलभुलकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी बाबा बालक नाथ मंदिर, शास्त्री नगर, जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई।
“””जप्त सामग्री””: 28 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये, कुल कीमत 2,340 रुपये। 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये, कुल कीमत 3,100 रुपये। कुल 58 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपये।”””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ड्राई डे अथवा सामान्य दिनों में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या भंडारण की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
