भिलाई/’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46 स्थित दुर्गा मंदिर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडेय, पूर्व पार्षद जय शंकर चौधरी, जोगेंदर शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा महेश्वरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गौतम, शाला की प्राचार्या एवं समस्त कर्मचारी तथा सभी निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आइए, हम सब मिलकर एक-एक पौधा लगाएं और अपनी धरा को हरा-भरा बनाएं।
