भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार खम्हरिया रोड,जुनवानी से जेवरा सिरसा, कुटेलाभाटा जाने वाली सड़क का हाल बेहाल है और आमजनता बेहद नाराज है यहां पर सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क हैं यह कह पाना बड़ा मुश्किल है रोड में जगह-जगह गड्ढे हो जाने के कारण न केवल राहगीर वरन् स्थानीय नागरिक और दुकानदार अत्यधिक परेशान हैं। आप जाकर देखेंगे तो पाएंगे कि जैसे ही खम्हरिया, कुटेलाभाटा जाने के लिए पेट्रोल पंप के बगल से मुड़ते हैं जो कि स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने से गुजरती हैं उक्त सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं। हर दस कदम की दूरी पर मार्ग में गड्ढे-ही-गड्ढे नजर आते हैं जो कि दुर्घटना के कारण बन सकते हैं कथित रूप से कहा भी जा रहा है कि इन गड्ढों की वजह से अक्सर वाहन चालक घटना के शिकार हो जाते हैं। इस रास्ते में अनेक स्थानों पर गिट्टी निकल आई हैं कहीं- कहीं पर तो जमीन की मिट्टी भी ऊपर आ गई हैं जिसके कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में बहुत अधिक दिक्कत होती है और कई बार अनियंत्रित होकर गिर भी जाते हैं। खासकर स्कूली बच्चों तथा महिलाओं को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं क्योंकि गड्ढों के कारण वाहन या साइकिल चलाना दूभर हो गया है। स्कूल के सामने और थोड़ा आगे जाने पर भयंकर स्थिति है ऐसा लगता है कि गाड़ी स्लीप न हो जाएं लोग डर-डर कर आवागमन करते हैं। कुछ वाहन चालकों ने चर्चा के दौरान कथित तौर से बताया कि इस पथ से आना-जाना मतलब जान जोखिम में डालना है,बार-बार यहां पर आफ़त आती हैं,विशेषकर स्कूली बच्चे,बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए डगर बड़ी ही खतरनाक है जो कि कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। बारिश में पूरा दलदल का रूप धारण कर लेता है और ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। प्रशासन को तत्काल इस ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान देना चाहिए।
