दुर्ग/कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई,अवैध रूप से शराब बिक्री करते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, 30 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल ₹3,100 की सामग्री जप्त। कुम्हारी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के दौरान परसदा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, अनुमानित कीमत ₹3,000 तथा शराब बिक्री की रकम ₹100 बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। कुम्हारी पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।”””मुख्य बिंदु””: 22.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।””””संक्षिप्त विवरण”””: 22.09.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि केवलचाम रोड, परसदा, कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर आरोपी डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब मिली। आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री की रकम ₹100 भी बरामद की गई।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपी द्वारा शराब को प्लास्टिक बोरी में रखकर क्षेत्र में पुलिस की नजर से बचते हुए अवैध रूप से बिक्री किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।”””घटना स्थल””: केवलचाम रोड, परसदा, थाना कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग। “”‘आरोपी का नाम”””:
डालेन्द्र उर्फ डालू सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 16, परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””:
30 पौवा शोले देशी मसाला शराब, कीमत लगभग ₹3,000। शराब बिक्री की रकम ₹100। कुल जुमला कीमत ₹3,100।””””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी के पीएसआई गगासागर पात्र, आरक्षक क्रमांक 1734 दशरथ सेठी एवं आरक्षक क्रमांक 840 राजेश पूर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।””””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा अन्य अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को यथासंभव गोपनीय रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
