दुर्ग/सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना सुपेला पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 14 इंच लंबा धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को मौके से पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””मुख्य बिंदु””:
थाना सुपेला पुलिस को 20.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरा मैदान के पास, कांट्रेक्टर कॉलोनी, सुपेला में एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया।
“””संक्षिप्त विवरण”””:
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गवाह राम साहू एवं आकाश साव को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करते हुए मिला। पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़कर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सोनू ठाकुर उर्फ धनेश्वर साव, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, बालाजी फर्नीचर के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार अपने कब्जे में रखकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डरा-धमकाकर सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी।””घटना स्थल””: हरा मैदान के पास, कांट्रेक्टर कॉलोनी, सुपेला, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।
“””आरोपी का नाम”””:
सोनू ठाकुर उर्फ धनेश्वर साव, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, बालाजी फर्नीचर के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री””:
01 नग धारदार हथियार, कुल लंबाई 14 इंच एवं फल की लंबाई 9.5 इंच, अनुमानित कीमत 100 रुपये।
“””सराहनीय कार्य”””:
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एसएन. सिंह, सउनि राजीव उर्वसा, आरक्षक आशीष साहू एवं आरक्षक प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“””दुर्ग पुलिस की अपील”””:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, हथियार लहराकर लोगों को डराने- धमकाने अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
