दुर्ग/नगर निगम रिसाली एवं चरोदा के 79 वार्डों में एक साथ आयोजित हुआ साइबर जागृति अभियान, नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए।छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत 18 सितंबर को 79 वार्डों में एक साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर निगम रिसाली के 39 तथा नगर निगम चरोदा के 40 वार्डों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को साइबर ठगी, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा डिजिटल माध्यम से होने वाले अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
सुपेला, भिलाई नगर, वैशाली नगर एवं भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वार्ड स्तर पर अभियान में सहभागिता कर आम नागरिकों से संवाद किया।”””मुख्य बिंदु”””:
18.09.2026 को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत नगर निगम रिसाली एवं नगर निगम चरोदा के कुल 79 वार्डों में एक साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।”””संक्षिप्त विवरण”””:
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।
इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को नगर निगम रिसाली के 39 वार्डों एवं नगर निगम चरोदा के 40 वार्डों सहित कुल 79 वार्डों में एक साथ साइबर जागृति अभियान चलाया गया। वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित वार्ड पार्षदों की उपस्थिति रही तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।”””साइबर जागरूकता के प्रमुख विषय”””: नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अज्ञात व्यक्तियों के साथ OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई।
“””सहभागी थाना/पुलिस इकाइयां”””: सुपेला थाना, भिलाई नगर थाना, वैशाली नगर थाना एवं भिलाई भट्ठी थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में सम्मिलित रहे।”””सराहनीय कार्य”””: साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वार्ड स्तर पर नागरिकों से संपर्क कर साइबर अपराध से बचाव की जानकारी प्रदान करने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय सहभागिता की गई।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें तथा किसी अनजान व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा निकटतम थाना अथवा साइबर पुलिस को सूचना दें।
