भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता गोकुलेश तिवारी शहर का जाना पहचाना चेहरा है जो कि किसी पहचान के मोहताज नहीं है,पिछले 30 सालों से पार्टी में रह कर निरंतर संगठन और जन सेवा करते आ रहे हैं लेकिन कभी किसी पद की लालसा नहीं जताई उनकी इसी योग्यता को देखते हुए पार्टी ने हमेशा इनके अनुभव का लाभ लिया है ऐसा भाजपा कार्यकर्ताओं का कथित तौर से कहना हैं। इसी को देखते हुए यहां के कार्यकर्ताओं ने चर्चा के दौरान कथित रूप से कहा कि गोकुलेश तिवारी को एक मौका अवश्य मिलना चाहिए इससे पार्टी को लाभ होगा। श्री तिवारी 1995 से भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं युवा मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी का पद सम्भाल चुके हैं,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में सह संयोजक,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक और जन भागीदारी समिति अध्यक्ष रामनगर प्राथमिक शाला,वैशाली नगर कॉलेज में सांसद प्रतिनिधि रहे हैं। इसके अलावा अभी भाजपा में सदस्यता अभियान में वैशाली नगर का प्रभारी होने का गौरव प्राप्त हैं, वर्तमान में शिक्षा प्रकोष्ठ में जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनकी इसी योग्यता व ईमानदारी को देखते हुए सुपेला के सभी वरिष्ठ तथा कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का मत है कि श्री तिवारी को आगामी निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी बनाया जाएं जिससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा और एक अच्छा संदेश जायेगा।
