भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026” का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के प्रसंग पर जन-जागरूकता एवं जन-भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक माह तक संचालित होगा। अभियान के प्रमुख कार्यक्रम – 17-18 सितम्बर – स्वच्छ पाठशाला युवा और स्वच्छता: SBM Rules 2026 एवं आर आर आर पर जागरूकता, स्वच्छता ज्ञान यात्रा (स्कूल विद्यार्थियों को SBM परिसंपत्तियों का भ्रमण), RRR के तहत दान अभियान, टोल प्लास्टिक फ्री कला प्रतियोगिता एवं दीप जलाकर स्वच्छ रंगोली के माध्यम से अभियान चलाया जायेगा। 19-20 सितम्बर – CTUs का रूपांतरण: CTUs/GVPs का चिन्हित स्थल में सफाई एवं सौंदर्यीकरण, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, NGOs, CSOs की सहभागिता होगी। 21-22 सितम्बर – स्वच्छ सार्वजनिक स्थल: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, हाट परिसर में स्वच्छता अभियान, अपना कचरा साफ लाओ अभियान, गुटखा पान मसाला मुक्त अभियान चलाया जायेगा। 23-24 सितम्बर – स्वच्छता हेतु जनभागीदारी: घर-घर जागरूकता, परिंदे कम्पोस्टिंग, स्वच्छता हेतु खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। 25-26 सितम्बर – गणेश विसर्जन स्थलों की सफाई:* विसर्जन कुंड निर्माण, पूजन सामग्री का कम्पोस्टिंग किया जाना है । 27 सितम्बर – विश्व पर्यटन दिवस: पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई, जिम्मेदार पर्यटन हेतु जन-जागरूकता किया जाएगा। 28-29 सितम्बर – स्वच्छता से समृद्धि कबाड़ से जुगाड़, वेस्ट टू आर्ट गतिविधियां होगी। 30 सितम्बर को स्वच्छ मित्र सुरक्षा एवं सम्मान स्वच्छता साथियों का स्वास्थ्य परीक्षण, PPE वितरण किया जाएगा।
01 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ देशव्यापी सामूहिक श्रमदान, सी टी यू सफाई कार्य किया जाना है।
02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस प्रभात फेरी, विशेष परिषद बैठक, उत्कृष्ट स्वच्छताकर्मियों का सम्मान, एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया जाना है।
03 से 17 अक्टूबर तक जल स्रोतों एवं जलाशयों, संस्थानों-कार्यालयों, रेलवे परिसर, स्लम क्षेत्रों में पृथक्करण एवं होम कम्पोस्टिंग तथा स्वच्छ, हरे-भरे नवरात्रि एवं दशहरा पर जीरो वेस्ट पंडालों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिक निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने बताया कि यह अभियान तत्काल प्रभावशील है तथा इसके सफल आयोजन हेतु सभी विभागों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सभी नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की गई है।
