भिलाई/वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर से चर्चा के दौरान कहा कि इस बार महापौर प्रत्याशी के रूप में युवा नेता दुर्गेश ताम्रकार को महापौर का टिकट दिया जाएं क्योंकि वे ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पिछले 28-30 वर्षों से पार्टी में दिन- रात लगे हुए हैं और लगातार जनसेवा करते आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी को उनकी योग्यता को ध्यान में रखते हुए एक मौका अवश्य देना चाहिए ताकि युवाओं एवं जनमानस में अच्छा मैसेज जाये। श्री ताम्रकार युवक कांग्रेस के वैशाली नगर विधानसभा में प्रथम अध्यक्ष रह चुके हैं, जिला कांग्रेस कमेटी में भी सचिव पद पर कार्य करने का अनुभव है इसके साथ ही नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं तथा व्यापारियों के बीच भी मजबूत पकड़ हैं क्योंकि सुपेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके हैं इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी रहे हैं वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव का पद सम्भाल रहे हैं। इनकी जमीनी पकड़ न केवल युवाओं में बल्कि बुजुर्ग, महिलाओं और व्यापारियों के बीच भी है जिसका भरपूर फायदा मिलेगा,अपने सौम्य व सरल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं,बेहद जुझारू एवं मेहनती नेता हैं। निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मजबूत जनाधार हैं जिससे पार्टी को लाभ मिलेगा। दुर्गेश ताम्रकार जनसमस्याओं के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं और जनहित के मामलों को लेकर कई बार नगर निगम और बिजली विभाग का घेराव कर चुके हैं बिना किसी डर-भय के जनता की आवाज को शासन-प्रशासन के सामने रखने में सक्षम हैं। आगे कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से बताया कि आज तक संगठन ने जो भी दायित्व दिया है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करते आ रहे हैं अगर उनको किसी कारण से महापौर की टिकट नहीं दी जाती है तो वार्ड- 04,मोतीलाल नेहरू वार्ड से पार्षद प्रत्याशी बनाया जाए क्योंकि उक्त वार्ड भाजपा का गढ़ रहा है ऐसे में मात्र दुर्गेश ताम्रकार ही एकमात्र ऐसे कार्यकर्ता हैं जो कि यहां से चुनाव जीत कर कांग्रेस का परचम लहरा सकते हैं जिनके सामने भाजपा का कोई प्रत्याशी टिक नहीं पाएगा।
