भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने,हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी हमारी संस्कृति, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था, इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
। हिंदी ने देश की एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज डिजिटल युग में भी हिंदी का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों से हिंदी भाषा के सम्मान, अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के साथ- साथ देश की सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करने का आह्वान किया। हिंदी दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
