दुर्ग/दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई,चोरी की गई मोटर सायकल 06 घंटे से भी कम समय में बरामद, आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए,दिनदहाड़े स्टेशन चौक कुम्हारी से चोरी हुई मोटर सायकल की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर आरोपियों की पतासाजी की। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से तीन संदिग्धों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें शीघ्र हिरासत में लिया।पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर कुम्हारी तथा भिलाई-03 से चोरी की गई दोनों मोटर सायकल पुलिस ने बरामद की। प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।””मुख्य बिंदु””:
थाना कुम्हारी क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटर सायकल चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 घंटे से भी कम समय में चोरी की मोटर सायकल बरामद कर ली।””संक्षिप्त विवरण””: 07.09.2026 को लगभग 15:00 बजे स्टेशन चौक कुम्हारी स्थित क्लॉथ स्टोर के सामने से मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 HR 5540 को तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से घटना के 06 घंटे से भी कम समय में आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी भगवती यादव एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में यह भी पता चला कि 01.09.2026 को वसुधरा नगर, भिलाई-03 से मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 AS 9884 चोरी की गई थी, जिसका उपयोग क्षेत्र में घूमकर रेकी करने में किया जा रहा था।
आरोपियों की निशानदेही पर दोनों चोरी की मोटर सायकल बरामद कर विधिवत जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी भगवती यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। थाना भिलाई-03 में दर्ज अपराध क्रमांक 475/2026 में भी वैधानिक कार्यवाही की गई।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””: आरोपियों द्वारा मोटर सायकल से क्षेत्र में घूमकर स्थानों की रेकी की जाती थी तथा अवसर देखकर सार्वजनिक स्थानों से मोटर सायकल चोरी कर उनका उपयोग आगे की रेकी एवं आवागमन में किया जाता था।
“””घटना स्थल”””: स्टेशन चौक, कुम्हारी स्थित क्लॉथ स्टोर के सामने तथा वसुधरा नगर, भिलाई-03।””आरोपी का नाम””:भगवती यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी परसहरा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग। 02 विधि से संघर्षरत बालक।”””जप्त सामग्री””:
मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 04 HR 5540।
मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 AS 9884।
“””सराहनीय कार्य””:
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी एवं भिलाई-03 पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर त्वरित पतासाजी की गई तथा चोरी की दोनों मोटर सायकल बरामद की गई।””दुर्ग पुलिस की अपील””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा हैंडल लॉक सहित आवश्यक सुरक्षा उपायों का उपयोग करें। वाहन चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
