भिलाई/श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय का जन्मदिन उनके समर्थकों ने बड़े ही जोश व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जो कि सुबह से लेकर रात तक चलता रहा और इस अवसर पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। ज्ञात हो कि युवा नेता मनीष पाण्डेय,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय के सुपुत्र हैं जो कि पिछले कई वर्षों से पार्टी में रह कर निरंतर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में समर्थक,कार्यकर्ता एवं आमनागरिक बधाई देने पहुंचते हैं।
