दुर्ग/डीएमसी तालाब के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए, 1.368 किलोग्राम गांजा एवं नगदी जप्त,मुखबिर सूचना पर कुम्हारी पुलिस ने डीएमसी तालाब के पास घेराबंदी कर मादक पदार्थ के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा। दोनों के कब्जे से कुल 1.368 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नगदी ₹1,000 जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत ₹68,400 है। पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत नियमानुसार रेड एवं जप्ती की कार्यवाही की गई। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को 09.09.2026 को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।””मुख्य बिंदु””: थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध विक्रय की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से गांजा एवं नगदी जप्त की गई।””संक्षिप्त विवरण””:09.09.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डीएमसी तालाब, कुम्हारी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर नियमानुसार घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से पॉलिथिन में रखा कुल 1.368 किलोग्राम गांजा एवं ₹1,000 नगदी बरामद हुआ। मादक पदार्थ एवं नगदी को नियमानुसार जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में धारा 20(ख)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को दिनांक 09.09.2026 को समय 16:00 बजे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल किया गया।””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””: दोनों विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर डीएमसी तालाब के पास संभावित ग्राहकों की तलाश कर बिक्री किए जाने का प्रयास किया जा रहा था।””घटना स्थल””: डीएमसी तालाब के पास, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।””आरोपी का नाम”””:
दो विधि से संघर्षरत बालक होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।””जप्त सामग्री””: मादक पदार्थ गांजा – 1.368 किलोग्राम। नगदी रकम – ₹1,000। कुल जुमला कीमत – ₹68,400।””सराहनीय कार्य””: उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस टीम एवं संबंधित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ की बरामदगी एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की।
“”दुर्ग पुलिस की अपील””: नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध विक्रय एवं सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
