भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने,कांग्रेस के दिग्गज नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद फिरोज गांधी की पुण्यतिथि (8सितंबर) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित । फिरोज गांधी का जीवन देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के प्रति समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने रायबरेली से सांसद के रूप में जनसमस्याओं को मजबूती से संसद में उठाया।
फिरोज गांधी अपनी निडरता, स्पष्टवादिता और संसदीय सक्रियता के लिए विशेष रूप से याद किए जाते हैं। उन्होंने संसद में सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा जनहित से जुड़े मामलों पर बेबाक आवाज बुलंद की। 8 सितंबर 1960 को उनके निधन से देश ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और निर्भीक सार्वजनिक व्यक्तित्व को खो दिया। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके संघर्ष, विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं।
