रिसाली/हमारा देश उधार पर चल रहा है और देश के प्रधानमंत्री जवाब देने के बजाय विदेशी दौरा करने मे मस्त हैं,वाह-वाह मोदी सरकार एवं अंधभक्तों। हमारे देश की बर्बादी के साथ-साथ आसाम बाढ़ से प्रभावित है, नेपाल बाढ़ के कारण पुरी तरह से बर्बाद हो चुका है, मणिपुर जल रहा है,कई दिनों से हमारे देश के अंदर दूसरा देश घुस चुका है लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेशों में दौरा करने मे मस्त हैं वाह मोदी जी वाह। प्रधानमंत्री बन कर पहली बार संसद के मुख्य द्वार को मस्तक टेक कर आम जनता के दिल को जीता था और आज नेपाल-आसाम के जनता का हाल पूछते तो संसद के मुख्य द्वार पर मस्तक टेकना सही माना जाता ओर तो ओर मन की बात सिर्फ और सिर्फ भाजपा के पदाधिकारियों के लिए है, 56″ सिर्फ अंधभक्तों के लिए है और देश के उच्च न्यायालय की फोर्स पुलिस प्रशासन को अपने इशारे पर कब तक चलाएगी देश को कर्ज मे डूबा दिया। देश के अमीरों के कर्ज माफ कर दिये और गरीब जनता के हाथ क्या है भूखमरी? मंहगाई ऊपर से। देश के प्रधानमंत्री सोना ना खरीदो,पेट्रोल कम इस्तेमाल करो कहते हैं सब आमजनता से लोगे तो देश को क्या दोगे? प्रधानमंत्री, कांग्रेस को बदनाम करना और जो देश के लिए शहीद हो चुके उनकी बुराई करने से देश आगे नहीं बढ़ता है,देश बर्बाद हो रहा है, फिर भी गलती कौन किया है? दिन-रात नेहरू जी और गांधी जी व कांग्रेस को बदनाम करने से देश का भला हो गया क्या मोदी जी ? पूरी तरह से देश बर्बाद हो चुका है, इसकी जवाबदेही किसकी है ? फिर भी मन की बात कर रहे हैं। देश की बात करें नहीं तो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें हमारा देश खतरे मे है, कर्जदार है और उसे खोखला ना करें। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
