भिलाई/ प्राप्त जानकारीनुसार 30 अगस्त दिन-रविवार को सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ का संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें दुर्ग संभाग के संभागीय पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अतिविशिष्ट अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छग शासन और अध्यक्षता विजय कुमार मेहरा अध्यक्ष सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ होंगे इस मौके पर समाज के संरक्षक प्रकाश महोबिया भी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जेपी ग्रांड होटल, अवंती बाई चौक,भिलाई में प्रातः 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक आयोजित हैं। सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ ने सभी समाजजनों से अधिक- से-अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है। उक्त जानकारी दुर्गेश चौधरी ने दी है।
