भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, खुर्शीपार स्टेडियम के पास स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता शाहिद राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर जयंती के अवसर पर माल्या अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और देश के प्रति योगदान को याद किया । बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था । वे वर्ष 1984 में भारत के प्रधानमंत्री बने और देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, दूरसंचार तथा शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सोच को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। तथा पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की । इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर लाखों युवकों को रोजगार मिला यह बहुत बड़ी देन है। राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ ही सामाजिक, एकता शांति, भाईचारे और विकास के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनके सपनों के भारत के निर्माण में सब अपना योगदान दिया।
