भिलाई/वार्ड 30 प्रगति नगर, उड़िया मोहल्ला कैंप 1 भिलाई में प्रवीण तिवारी नामक व्यक्ति ने अपनी दुकानें किराए पर दे रखी है और यहां पर बहुत से बड़े व्यापारियों ने दुकानों को अपना गोदाम बना रखा है यहां पर बड़े-बड़े ट्रकों में सामान लोडिंग-अनलोडिंग किया जाता है जब गाड़िया मोहल्ले में प्रवेश करती है तो स्थानीय लोगों ओर छोटे बच्चों के जान का खतरा भी बना रहता है पहले भी मोहल्लेवासियों के द्वारा नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन आज तक इस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है जब इन व्यापारियों से गाड़ी हटाने कहा जाता है तो ये लड़ाई- झगड़ा पर उतारू हो जाते है और यहां पर नजदीक ही स्कूल भी है जहां छोटे-छोटे बच्चों का आवागमन बना रहता है रोड में ही बड़े वाहन खड़े कर देते है सड़क जाम से नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क जाम कर लोडिंग- अनलोडिंग किए जा रहे गाड़िया को तत्काल हटाया जाए तथा मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन तथा सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं विभाग की होगी।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, नगर निगम एवं यातायात पुलिस से मांग की है कि वार्ड क्रमांक 30, प्रगति नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु तत्काल अभियान चलाया जाए और सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
