दुर्ग/निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 22 जनवरी को बैठक

दुर्ग/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जिले में संचालित किया जा रहा है। यह कार्य 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 21 फरवरी 2026 तक संपादित किया जाएगा। इसी क्रम में आयुक्त दुर्ग संभाग, दुर्ग एवं रोल ऑब्जर्वर की अध्यक्षता में निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में 22 जनवरी 2026 को सायं 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण/शहर, वैशाली नगर, भिलाई नगर, पाटन, अहिवारा और नगर पालिक निगम आयुक्त दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरोदा तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *