भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दुर्ग मिनीमाता चौंक से नदी जाने वाली सड़क के बीचों बीच बैठें रहती है दर्जनों गाय, बैल व बछड़े,कई मवेशी डिवाइडर में सट कर बैठी रहती है ट्रैफिक जाम की समस्या भी लगी रहती है हैवी गाड़ियों के चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है सड़क संकरी हो जाती है सामने से आती वाहनों की तेज रोशनी से सड़क पर बैठें गौवंश दिखलाई नहीं देते है जिससे आये दिन एक्सीडेंट भी हो रहा है हाल ही में शनिवार की रात बेमेतरा के कवर्धा मार्ग पर बैठें मवेशी को बचाने बचाते चालक छरिया लोड गाड़ी सहित अनियंत्रित हो जाने से पेड़ में टकराने छरिया केबिन को तोड़ते हुए ड्राईवर के शरीर मे जा घुसा और उसकी जान चली गई।
