भिलाई/भिलाई के सुप्रसिद्ध लेखक एवं शिक्षाविद देवाशीष मुखर्जी की नई पुस्तक अलौकिक कथाएं का विमोचन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सुविख्यात साहित्यकार, मूर्धन्य कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवनाथ शुक्ला भी मौजूद थे जिन्होंने “”अलौकिक कथाएं”” नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक देवाशीष मुखर्जी हैं जो कि वर्तमान में शहर के प्रसिद्ध शकुन्तला विद्यालय, रामनगर में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं तथा वे लंबे समय से शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अपना सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार एवं भिलाई प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ शुक्ला के हाथो से पुस्तक का विमोचन सम्पन्न हुआ। “अलौकिक कथाएँ” रहस्य, रोमांच एवं अलौकिक घटनाओं पर आधारित कथाओं का संग्रह है। लेखक ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पाठकों को एक नई कल्पनाशील दुनिया से परिचित कराने का प्रयास किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक व साहित्यकार शिवनाथ शुक्ला ने उक्त कथाकार को बधाई देते हुए कहा कि अलौकिक कथाओं में कई ऐसी कहानी होती है जिसे हम जानते नहीं, उन सभी कहानियों को इस पुस्तक में देवाशीष मुखर्जी ने लिखा है जो हमें दिखता नहीं है वह चीज होती है इन बातों को पुस्तक के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है जो की बहुत ही सराहनीय है। वही लेखक देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि मैं कई सालों से पुस्तक लिख रहा हूं अंग्रेजी,बंगाली और हिंदी में मैंने अलौकिक कथाओं को इस किताब के माध्यम से लिखा हैं जिसमें कई ऐसी कहानी है जिसे हम जानते नहीं, लेकिन महसूस करते हैं। इन कहानियों मे उन अलौकिक शक्तियों का जिक्र किया गया है, जो हमें दिखती नहीं है लेकिन वह होती है। यह पुस्तक जो हमें इसका एहसास कराती हैं इस किताब को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
