भिलाई/सेक्टर-5 मार्केट के डोम शेड में सेक्टर-5 मार्केट व्यापारी संघ द्वारा दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेल बोर्ड द्वारा लीज रिन्यूअल संबंधी नई गाइडलाइन जारी किए जाने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। नई व्यवस्था से भिलाई के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की बात कही गई। व्यापारियों ने बताया कि लीज रिन्यूअल से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्या का समाधान सांसद विजय बघेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाया है। इसके लिए व्यापारियों ने दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजय कनौजिया सहित सुभाष सोनकर, दुर्गा प्रसाद ताम्रकार, इरशाद, मनोज, संतोष, उमेश पिल्ले, कैलाश सोनी, बबलू, अजय अग्रवाल, शंकर राव, सुरेश सोनी, गोपाल गुप्ता, महेंद्र जैन, पूर्व पार्षद शिबू तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
