भिलाई/शिव सेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के कारण अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस की कीमत आसमान छूने लगी है इस बढ़ोतरी के बाद देश में गुस्सा है इन जन विरोधी नीतियों का सीधा असर आम आदमी के गृहस्थी पर पड़ रहा है सरकार ने बड़े बड़े दावे किए थे कि हम महंगाई को नियंत्रण में रख रहें हैं लेकिन अब साफ हो गया है कि उनके नियंत्रण का असली अर्थ जनता को किस्तों में झटका देना है कदम कदम पर आम जनता को महंगाई का झटका देना ही प्रधानमंत्री की नीति बन गई है बढ़ती महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ेगा हर परिवारजनों की भूखों मरने की नौबत आ जायेगी और इससे कालाबाजारी बढ़ेगी।