भिलाई/वैशाली नगर विधानसभा से अध्यक्ष पद के लिए परमजीत सिंह(प्रिंस) भी मैदान में उतरे हैं जो कि युवाओं के लिए युवा सोच,सशक्त नेतृत्व और सशक्त भविष्य लेकर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। परमजीत सिंह वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं क्योंकि इनका सौम्य और सरल स्वभाव सबको भा रहा हैं। परमजीत काफी समय से युवक कांग्रेस में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं, इनकी युवाओं में मजबूत पकड़ है और अत्यधिक लोकप्रिय हैं। परमजीत सिंह वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए लग रहा हैं कि परमजीत जीत की अग्रसर है।
