भिलाई/भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पांडेय के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष अब्दुल समद कुरैशी के नेतृत्व में संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सादगी एवं उत्साहपूर्वक जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की उपस्थिति में राकेश पांडेय का गजमाला एवं गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से राकेश पांडेय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय सुश्री सरोज पांडे से भी आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाते हुए अपनी शुभकामनाएं अर्पित।
