भिलाई/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मख़मूर इकबाल खान की सहमति से की गई। साथ ही संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी रामजी भारती की सहमति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में यह सूची जारी की गई। घोषित कार्यकारिणी में समद कुरैशी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष पद पर अनवर वहाब, जहांगीर हुसैन, तारिख खान, गुरुमीत सिंह राजा गिल, रमजान खान एवं मो. आरिफ को नियुक्त किया गया है।
जिला महामंत्री के रूप में अब्दुल नासिर भाई एवं परवेज सलमानी को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर सन्नो खान, मो.जावेद, मीर अली, हर्षप्रीत सिंह, इला कोववीन एवं कॉमिल रॉबर्ट को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अजय जैन को जिला कोषाध्यक्ष, अजहर कुरैशी को सह-कोषाध्यक्ष, मो. हनीफ हाजी को कार्यालय मंत्री, वसीम बाबा को मीडिया प्रभारी एवं मो. जाबीर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। दिनेश माखिजा को आईटी सेल प्रभारी, हितेश जैन को ‘मन की बात’ प्रभारी, मो. अनवर को सोशल मीडिया प्रभारी तथा इस्माइल रजा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषणा के साथ ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिसमें मो. इरफान (सुपेला), मुखविंदर सिंह (वैशाली नगर), लवली सिंह (कैंप), अंशदीप सिंह अंशु (खुर्शीपार), प्रभुवेल सैमसंग (पूर्व मंडल अध्यक्ष), अनवर अली (जामुल), रंजीत सिंह छाबड़ा (भिलाई-3), फिरोज खान (अहिवारा), बलजीत कौर (चरौदा), तनवीर अहमद (कोहका), अमजद खान (मुरमुदा) एवं जी अमर (पश्चिम मंडल) शामिल हैं।
भाजपा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। उक्त जानकारी अब्दुल नासिर,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री ने दी।
