जगदलपुर/बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आज ग्रामीणों के साथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का समूह कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात उन्हें पखनागुड़ा स्थित फ्रेजरपुर पर तहसील जगदलपुर द्वारा जारी बेदखली आदेश के संदर्भ में नकटी सेमरा स्थित बड़ेझाड़ के जंगल के मद की भूमि जो 0.57 हेक्टेयर है को गणेश नागवंशी एवं बाहरी व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने के विषय में अवगत कराया एवं इस विषय में ज्ञापन भी सोपा गया। बस्तर संभाग अध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद एवं जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष मेहताब सिंह ने संयुक्त रूप से बयान देते हुए कहा कि बस्तर में भोले भाले ग्रामीण आदिवासियों की जमीन को षडयंत्र पूर्वक कब्जा किया जा रहा है गरीबों को पूंजीपति और ताकतवर लोग दलाल और लालची लोगों के साथ मिलकर अपना शिकार बना रहे हैं यह बिल्कुल नहीं चलेगा। जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष बस्तर बेटा एवं जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय में शीघ्रता से जांच कर अवैध कब्जा हटाया जाए एवं धारा 1959 की धारा 248 के तहत इस मामले में दंडनीय अपराध दर्ज किया जाए श्री नवनीत ने कहा कि अगर समय में कार्यवाही नहीं होती है तो हम ग्रामीणों के साथ सड़क में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस बस्तर के साथ और बस्तर के लोगों के साथ है प्रशासन और जनता के चुने प्रतिनिधि ईमानदारी से बस्तर के गरीब आम लोगों का साथ दे पूंजीपति मिलीभगत से गुंडागर्दी से अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं यह सही नहीं है शासन प्रशासन नींद से जागे। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष मेहताब सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया, विधानसभा महामंत्री सुरेश नाग, विधानसभा उपाध्यक्ष आकाश जॉन, महिला मोर्चा विधानसभा उपाध्यक्ष निहारिका सिंग, युवा विंग अध्यक्ष हिमांशु आनंद, बस्तर जिला प्रवक्ता अलका नादान, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
