दुर्ग/जिले में नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

दुर्ग/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर पालिक निगम भिलाई और नगर पालिक निगम रिसाली निकायों की मतदाता सूचियों का 1 अप्रैल 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार एवं पुनरीक्षण किया जाएगा। नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम 1961 की धारा 32(1) तथा नियम 1994 के नियम 8 के उप नियम 2 के तहत संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार भिलाईनगर तथा अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग को अपीलीय प्राधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 01 तथा नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 02 और 39 में होने वाले उप निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों का तैयार एवं पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *