दुर्ग/कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण 28 फरवरी को

दुर्ग/कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक कृषकों को आदान सहायता राशि का वितरण 28 फरवरी 2026 को दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल के मान से धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इस अवसर पर जिले के प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड में मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा व मुख्यमंत्री हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। यह आयोजन जिले के दुर्ग विकासखण्ड के विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर, पाटन विकासखण्ड के डॉ.खूबचंद बघेल भवन और धमधा विकासखण्ड के मंगल भवन बानबरद अहिवारा में किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित करने एवं अधिकाधिक कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *