दुर्ग/उतई स्थित शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण का उत्सव था, जिसने शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को निरंतर प्रगति एवं उच्च उपलब्धियों के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, श्रीमती विमला कामड़े, बृजमोहन साहू,राकेश देवांगन, क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. श्रीमती अनुपमा अस्थाना, प्राचार्य डॉ. श्रीमती शुभा शर्मा, रानीतराई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
