भिलाई/भारतीय जनता पार्टी खुर्सीपार मंडल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45, बालाजी नगर में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से BJYM पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, मंडल प्रभारी प्रवीण पांडेय,जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यम व्यास, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा माहेश्वरी एवं वार्ड पार्षद श्याम सुंदर राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्माननीय अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने हेतु हृदय से आभार एवं धन्यवाद। दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करे।

