जगदलपुर/नगरनार स्टील प्लांट की SMS शाखा में 10 नवंबर को हॉट मेटल दुर्घटना में ऑपरेटर मंगल साय, निवासी छोटे देवड़ा, की मृत्यु के मामले में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत चाँद ने कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर स्वतंत्र उच्चस्तरीय SIT जांच की मांग की। नवनीत चाँद ने कहा कि यह केवल एक श्रमिक की मौत नहीं, बल्कि प्लांट की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था और NMDC प्रबंधन की जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मामला है। जब संयंत्र को 16 राष्ट्रीय इस्पात सुरक्षा पुरस्कार मिलने की बात सामने आती है, तब यह जानना जरूरी है कि श्रमिकों की वास्तविक सुरक्षा के लिए कौन-से मानक लागू थे और दुर्घटना कैसे हुई?”””SIT जांच में इन पांच सवालों का जवाब जरूरी”””:”””कार्य आवंटन”””: मृतक मंगल साय को कौन-सा कार्य सौंपा गया था? क्या उनके पास आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी योग्यता और वैध Work Permit था? “””क्रेन संचालन”””: क्रेन ऑपरेटर को किस अधिकारी ने निर्देश दिए? क्या सिग्नलिंग, सुरक्षा दूरी और निर्धारित SOP का पालन हुआ?”””तकनीकी चूक”””: क्या क्रेन, लैडल, इंटरलॉक, अलार्म अथवा अन्य मशीनरी में खराबी थी? दुर्घटना का वास्तविक Root Cause क्या था?”””पूर्व दुर्घटनाएं”””: वर्ष 2024 की विद्युत फ्लैश एवं स्टीम लीकेज जैसी घटनाओं के बाद क्या सुधारात्मक कार्रवाई हुई?
“””राष्ट्रीय पुरस्कार”””: 16 सुरक्षा पुरस्कारों के मूल्यांकन, निरीक्षण रिपोर्ट और प्रस्तुत दुर्घटना आंकड़ों का वास्तविक सुरक्षा रिकॉर्ड से मिलान किया जाए।”””नवनीत चाँद की 7 सूत्रीय मांगें”””: 7 दिन में स्वतंत्र SIT: कलेक्टर की निगरानी में वरिष्ठ पुलिस, औद्योगिक सुरक्षा, श्रम, तकनीकी एवं फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम गठित हो।
FIR एवं आपराधिक जांच: संज्ञेय अपराध के तथ्य मिलने पर BNSS की धारा 173 के तहत FIR और BNS की लागू धाराओं में निष्पक्ष विवेचना हो।”””साक्ष्य संरक्षण”””: CCTV, PLC/SCADA डेटा, क्रेन मूवमेंट, लैडल रिकॉर्ड, शिफ्ट लॉगबुक, Work Permit एवं मशीनरी निरीक्षण रिकॉर्ड तत्काल सुरक्षित हों।”””पांच वर्षीय सुरक्षा ऑडिट”””: वर्ष 2021–2026 तक पूरे प्लांट की विभागवार स्वतंत्र सुरक्षा समीक्षा हो।”””अधिकारियों की जवाबदेही”””: शिफ्ट इंचार्ज, SMS, सुरक्षा, मेंटेनेंस, ठेका एजेंसी एवं संबंधित प्रबंधन अधिकारियों की भूमिका जांची जाए। “””परिवार को न्याय”””: मृतक के परिवार को अंतरिम सहायता, वैधानिक मुआवजा, बीमा, ESI एवं नियमानुसार रोजगार सहायता मिले।”””स्वतंत्र औद्योगिक निरीक्षण”””: पूर्व दुर्घटनाओं, सुरक्षा उल्लंघनों और लंबित सुधारात्मक कार्रवाई की समीक्षा कराई जाए। 48 घंटे में साक्ष्य सुरक्षित, 7 दिन में SIT और 30 दिन में जांच की प्रगति सार्वजनिक हो। नवनीत चाँद ने कहा कि बस्तर के खनिज और औद्योगिक विकास का लाभ तभी सार्थक है, जब यहां के श्रमिकों का जीवन भी सुरक्षित हो। उत्पादन और पुरस्कारों के आंकड़ों के साथ श्रमिक सुरक्षा की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को बिना जांच दोषी ठहराना हमारा उद्देश्य नहीं है, लेकिन NMDC की आंतरिक जांच को स्वतंत्र जांच का विकल्प नहीं बनाया जा सकता। दुर्घटना के तकनीकी कारण, कार्य आवंटन, सुरक्षा चूक और प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और औद्योगिक सुरक्षा की जवाबदेही तय कराने के लिए चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन करेंगे।

