भिलाई/भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत MG कॉलेज, कोहका में “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय ने युवाओं एवं विद्यार्थियों के समक्ष लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, आरक्षण व्यवस्था तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर अपने सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की सह-संयोजक श्रीमती स्वीटी कौशिक, कॉलेज के डायरेक्टर, प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संयोजक के रूप में मुझे भी अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस युवा संवाद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की वास्तविक भावना, संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों, सामाजिक समरसता तथा आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना रहा। युवाओं को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों, संवैधानिक मर्यादाओं और विचारों के स्वस्थ संवाद से ही संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, युवा मोर्चा के साथियों, शिक्षण संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यार्थियों का हृदय से आभार। युवा जागरूक होगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।
