महासमुन्द/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनसुली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता समापन के धनसूली खेल मैदान पर फाइनल मुकाबला को धनसूली और नावाडीह टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में नावाडीह टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए धनसूली टीम को पराजित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अशवंत तुषार साहू रहे
अध्यक्षता धनसुली सरपंच कोमल ध्रुव, विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि राकेश ध्रुव, उपसरपंच, पंचगन, मोरधा सरपंच चम्पेश्वरी हेमंत साहू,
तुषार साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन निर्णायक क्षणों में नावाडीह टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।
मैच के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अशवंत तुषार साहू ने विजेता नावाडीह टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता धनसूली टीम को भी ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं तीसरा विजेता शेर टीम को भी ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीणजन और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
