भिलाई/अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी एवं समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी l ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं चिर शांति प्रदान करें।
