भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता व सुपेला मंडल के मंत्री धनेश्वर चौहान ने वार्ड 16, सुपेला बाजार से अपना दावा ठोंक दिया है और इसी क्रम में भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को अपना आवेदन और परिचय पत्र दिया है तथा अनुरोध किया है कि उनके नाम पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए। जिस पर कथित रूप से कहा जा रहा है कि जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने चिंतन करने का आश्वासन दिया है और पार्टी कें शीर्ष नेतृत्व के सामने उनके बायोडाटा को भी रखने का वादा किया हैं।
