भिलाई/बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक विजयदशमी हमें अपने अधिकारों की रक्षा करने और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की प्रेरणा देता है। इसी संदेश के साथ जनता के बीच पहुँचकर “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारों से युक्त जागरूकता पर्चों का वितरण किया गया और नागरिकों से संवाद कर उन्हें अपने वोट की ताकत, लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी अहमियत के प्रति जागरूक किया गया। क्योंकि लोकतंत्र की असली ताकत जनता है और वोट की ताकत ही लोकतंत्र की नींव है। आइए, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें।
