महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र ग्राम अछरिडीह में मड़ाई, मेला का कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ ग्रामीण समिति के तत्वाधान मे चंदन गुलाब पुष्प श्रीफल से स्वागत किया।
अशवंत तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा मड़ई मेला महोत्सव छत्तीसगढ़ की एक पारंपरिक आदिवासी उत्सव है, जिसमें देवी-देवताओं की पूजा, लोक नृत्य (कर्मा, रेला), लोकगीत और नाटकों का आयोजन होता है, साथ ही एक विशाल मेला लगता है जहाँ खाने-पीने की दुकानें, हस्तशिल्प और झूलों के साथ-साथ घरेलू ज़रूरत का सामान बिकता है, जो आदिवासी संस्कृति, सामाजिक मेलजोल और आर्थिक आदान-प्रदान का अद्भुत संगम है।
