भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार भिलाई नगर निगम क्षेत्र में अनेक जगहों पर अवैध कब्जों का साम्राज्य स्थापित हो गया है जिसको हटाने में निगम प्रशासन अभी तक नाकामयाब रहा हैं जिसको लेकर शहर में चर्चा का बाजार गरम है। इसी क्रम में कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कथित रूप से बताया कि पॉवर हाउस चौक(जिसे अब डॉ आंबेडकर चौक भी कहा जाता हैं) के ठीक सामने वर्षों पुराना राजराजेश्वरी मंदिर है जिसके अगल-बगल से दो रास्ते जाते हैं। प्रथम रास्ता सुपेला की ओर एवं द्वितीय राह स्टेशन की तरफ जाती हैं जहां पर दुकानों का संचालन किया जा रहा हैं जो कि रोड पर अवैध रूप से बने होने की बात कथित तौर से आमजनता कह रही है, पिछले कई सालों से काबिज हैं जिसे तोड़ने की हिम्मत निगम प्रशासन नहीं जुटा पा रहा हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि उक्त कब्जेधारी को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके आगे निगम के अधिकारी भी नतमस्तक हैं। कथित तौर से लोगों का कहना हैं कि यह स्टेशन जाने- आने के लिए है ताकि भीड़ का दबाव कम हो सके क्योंकि दो रास्ते होने से यातायात का तनाव कम रहेगा और लोग आसानी से अपने वाहन के माध्यम से आवागमन कर सके किंतु इस मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है। सूत्र का कहना हैं कि यहां पर स्टेशन आने जाने के लिए 35-40 फीट की जगह छोड़ी गई थी जो कि अब मात्र 10-15 फीट की रह गई है ऐसे में गमना- गमन तकलीफदायक हो गया है। जानकारों ने कथित रूप से कहा कि उक्त सड़क को स्टेशन आवाई-जवाई करने वाले यात्रियों के लिए छोड़ा गया था लेकिन उस पर अवैध कब्जा हो गया है जिसके लिए निगम प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार हैं जो कि आँखों पर गांधारी की तरह पट्टी बांध कर बैठे हैं सब कुछ जानकर भी अनजान होने का अभिनय करते हैं। जनहित में जल्द से जल्द रोड पर से अवैध कब्जा हटवाया जाना चाहिए।
