दुर्ग/अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 6.480 बल्क लीटर शराब एवं वाहन सहित ₹1,08,810 का मशरूका जप्त। चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर स्टील कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.480 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,360/- है, बरामद की गई। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित दो मोबाइल फोन एवं नगदी रकम भी जप्त की गई।प्रकरण में कुल ₹1,08,810/- मूल्य का मशरूका जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर लगातार निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।””””मुख्य बिंदु””””: 02.10.2026 को चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KM 8658 से अवैध शराब लेकर बिक्री हेतु स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।”””संक्षिप्त विवरण”””: पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार की देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.480 बल्क लीटर, कीमत ₹3,360/-, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 1466/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से देशी एवं अंग्रेजी शराब को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने परिवहन के दौरान घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।”””घटना स्थल”””: कब्रिस्तान के पास, स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर, भिलाई, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग।
“””आरोपी का नाम”””: चर्तुभुज बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी रायपुरनाका चर्च के पास, दुर्ग। श्यामल साव, उम्र 55 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””:
देशी एवं अंग्रेजी शराब – 6.480 बल्क लीटर, कीमत ₹3,360/-। हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KM 8658 – लगभग ₹80,000/-। रेडमी A-4 मोबाइल फोन – ₹15,000/-। ओप्पो A-12 मोबाइल फोन – ₹10,000/-। नगदी रकम – ₹450/-। कुल जप्त मशरूका – ₹1,08,810/-।
“””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। “””दुर्ग पुलिस की अपील”””:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के परिवहन, बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
