भिलाई/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के गौरवशाली संकल्प के अंतर्गत आयोजित “जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा” के गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक के सफर के दौरान दुर्ग 32 बंगाल के पास से कुम्हारी तक पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने युवा साथियों के साथ बाइक यात्रा में शामिल होकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर युवाओं का जोश, ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण प्रेरणादायी हैं। जल संरक्षण, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह संकल्प समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में उपस्थित रहे।
