भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने कला मंदिर, सिविक सेंटर में आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, जनसंपर्क, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिला भिलाई प्रभारी रामजी भारती, क्रेडा अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सावनी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी गोल्डी सोनी, चुनाव सह प्रभारी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री सोनी ने बताया कि उक्त बैठक में संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा के संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
