दुर्ग/खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान, होटल व रेस्टोरेंट्स से लिए गए सैंपल

दुर्ग/जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न होटल व रेस्टोरेंट्स में जांच कर खाद्य नमूने संकलित किए।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार नेहरू नगर स्क्वेयर स्थित होटल गैन्ड ढिल्लन रेस्टोरेंट से ग्रीन चटनी एवं ब्रेड, झरोखा पैलेस से ओनियन ग्रेवी और चिकन बिरयानी और रेलवे स्टेशन स्थित सागर इंटरनेशनल से मिक्स वेज व टोमेटो सूप के नमूने लिए गए हैं। इन सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं आगे भी खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2005 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *