भिलाई/युवा साथियों ने कथित रूप से चर्चा के दौरान कहा कि युंका नेता दुर्गेश ताम्रकार को आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर का प्रत्याशी बनाया जाएं क्योंकि वो भी लंबे समय से पार्टी में लगन से लगे हुए हैं और पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। दुर्गेश ताम्रकार,शहर का जाना पहचाना चेहरा है जो कि किसी पहचान का मोहताज नहीं है,अपने शांत व सरल व्यवहार से सभी का मन मोह लेते हैं,पार्टी में लगातार पिछले 30 वर्षों से लगे हुए हैं उनकी निष्ठा पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगा सकता हैं अपनी बेदाग़ छवि के कारण सभी उम्र, जाति, वर्ग और धर्म के लोगों के बीच मजबूत पकड़ बना चुके हैं। वैशाली नगर विधानसभा के युवक कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ हैं,युवाओं के बीच में शुरू से ही लोकप्रिय हैं जिसका उनको भरपूर लाभ मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों में भी उनकी लोकप्रियता सर्वविदित हैं श्री ताम्रकार ने हमेशा पार्टी के हर आदेश का पालन किया है तथा निष्ठा के साथ सेवा करते आ रहे हैं,पार्टी को मजबूत करने का काम किया है कभी भी पार्टी के निर्णय के खिलाफ नहीं गए हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के साथ-साथ निगम के हर चुनाव में पार्टी हित में काम किया हैं जिसको देखते हुए उनको महापौर पद का प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। हमारे प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान युवाओं ने कथित तौर से बताया कि दुर्गेश ताम्रकार जातीय,सामाजिक एवं राजनीतिक समीकरण से बिल्कुल उपयुक्त हैं,युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए युवा नेता को ही प्रत्याशी बनाया जाए नहीं तो पार्षद की टिकट दी जावे ताकि युवाओं में अच्छा संदेश जाए इससे पार्टी को निश्चित रूप से आगामी निगम चुनाव में लाभ होगा।
