भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुपेला प्रिदर्शनीय परिसर अंडरब्रिज को पार कर भिलाई सेक्टर एरिया सड़क किनारे में जमा कचड़ा की ढेंर में दुर्गन्ध से आते जाते राहगीर परेशान कचड़े में बोरी में भरे मरे हुये जानवर की बदबू इनती तेज है कि वहाँ से गुजरते वाले लोगों को नाक मुँह को ढककर भागना पड़ रहा है गैरेज रोड़ सेक्टर की ओर (गणेश पंडालों) में दर्शन के लिए इसी मार्ग से भारी मात्रा में लोगों का पैदल और वाहनों से आना-जाना लगा रहता है शिव सेना मांग करती है कि त्यौहार के समय अक्सर शहरों में सड़क के किनारे कचड़ा डंप करने से उसकी दुर्गन्ध से बीमार,व्यक्तियों बुजुर्गो,को बच्चों,को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और त्यौहार में कहीं घूमने फिरने आ जा नही सकते हैं।
