रिसाली/भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है पूरे देश मे भाजपा के खिलाफ माहौल को देखते हुए भाजपा के लोग पार्टी छोड़ना प्रारंभ कर दिए है और अब भाजपा के पदाधिकारी संपूर्ण देश मे भाजपा छोड़ेंगे,यह जरुर होगा, यह मेरा दावा है क्योंकि भाजपा मे इसी प्रकार के लोग व नेता है जो जिधर दम,उधर हम वाली नीति के साथ चलते हैं। अब भाजपा में हालात खराब होते देख भाजपा नेता अपनी पार्टी छोड़ना शुरू कर दिए हैं जो पूरे देश मे होगा क्योंकि भाजपा का गुंडाराज ज्यादा दिन नहीं चलेगा आप सोचे जब रावण जैसे बलशाली पुरूष का नहीं चला और उसी प्रकार से अंग्रेजों ने हमारे देश मे अपनी खूब चलाई आखिरकार देश छोड़ कर भागना पड़ा। ठीक उसी प्रकार से भाजपा का हाल होगा,कब तक गुंडाराज चलेगा,कब तक वोट चोरी कर सत्ता मे चिपके रहेंगे। देश का विकास तो नहीं किया,देश बेच कर भाजपा का कार्यालय बना लिया और अपने आपको बनाया है,देश का क्या भला किया है ? भाजपा के अंधभक्तों को फिर भी लगता है कि रामराज चल रहा है, जबकि गुंडाराज चल रहा है। नहीं तो दिल्ली मे जब छात्र अपने पेपर लीक मामले मे धरना प्रदर्शन किये तो उनके साथ मारपीट क्यों किया गया? भाजपा सरकार के द्वारा गोली चलवाई गई और उस प्रदर्शन मे कितने गुंडों ने मारपीट किया, नहीं तो कैसे पकड़ा गया वह लड़का जिसका नाम स्वतंत्र भारद्वाज है । इसके साथ अभी बहुत से लोग धीरे-धीरे आ रहे हैं, सामने पूरा खेल खुलेगा। इतने कांड हो रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री चुप हैं क्यों? अमित शाह चुप है,मतलब समझने वाली बात है,राम- राम कहने वाली भाजपा,राम मंदिर के नाम पर कितने पैसे का चढ़ावा आया होगा समझने वाली बात है जिसकी चोरी पर देश के प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? यही खेल भाजपा नेताओं को समझ में आ गया है इसलिए पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं। इस पूरे खेल को समझना होगा क्योंकि देश पहले है,स्वार्थ बाद मे है। इस बात का बुरा लगेगा सिर्फ अंधभक्तों को, लेकिन अंधभक्तों देश से बड़ा कोई नहीं है,भाजपा को जनता समझ रही है। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
