भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी भोजली महोत्सव में शामिल हुए। श्री सोनी ने बताया कि भोजली महोत्सव हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोधी समाज, भिलाई द्वारा भव्य भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अवंती बाई चौक से आर्य नगर, कोहका तक भव्य भोजली रैली निकाली गई। रैली में समाज की महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक वेशभूषा, भोजली गीतों और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस पावन अवसर पर रैली का स्वागत करने एवं सभी समाजजनों को भोजली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी, प्रकृति, कृषि संस्कृति और आपसी भाईचारे से जुड़ी हमारी समृद्ध विरासत है। श्री सोनी ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं लोधी समाज, भिलाई के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाज के सभी सदस्यों को इस सुंदर एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। ईश्वर से कामना है कि भोजली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
