भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोसा नगर,सुपेला,पावर हाऊस, खुर्सीपार,भिलाई तीन,चरोदा,कुम्हारी,खारुन नदी,नेशनल हाईवे,सड़क पर झुंड में बैठें मवेशियों से वाहन चालकों राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा 60 और 100 की स्पीड़ में चल रहें हजारों वाहन छत्तीसगढ़ शासन के राजनितिक दलों नेताओं का भी यहीं से आना-जाना लगा रहता है एक सप्ताह पूर्व ही बीजेपी के नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है इनके भी फ्लैक्स पोस्टर विज्ञापन एन, एच,हाइवे,सड़क में दुर्घटना रोकने के लिए लगाए गए यातायात सुरक्षा के संकेतक बोर्ड,रेडियम,रिफ्लेक्टर,सरकारी पोल,खंबो डिवाइडरों में अटा भरा पड़ा है उससे भी वाहन चालकों को आईड- साईड से आते वाहन ठीक से दिखलाई भी नहीं दे रहे हैं रात के समय वाहनों के सावधान के बोर्ड तक को नहीं छोड़े हैं सैकड़ों की तादात में सड़कों पर गौवंशो,और जन्म दिवस,कांवर यात्रा,के पोस्टर के कारण हाइवे में जाम भी लग रहा है नेशनल हाइवे,फ्लाई ओवर,डिवाइडर के स्ट्रीट लाइट पोल में लगे 6 फुट से 10 फुट के बैनर पोस्टर,प्रचार सामग्री कई खंबो से टूट कर सड़क पर लटकें नजर आ रहें हैं वाहनों के चलने से हवा के झोंके से किसी भी समय कार,वाहन चालकों को नुकसान पहुंचा सकता है या गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
