भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)के दुर्ग भिलाई के संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव से लेकर शहरों तक महापौर पति, सरपंच पति,जनपद सदस्य और पार्षद पति, जनप्रतिनिधियों के नाम एक ऐसा असंवैधानिक और फर्जी पद बन चुका है जो संविधान में कहीं नही था लेकिन पावर में सबसे उपर चुनाव लड़ती थी महिलाएं और वोट मांगती थी महिलाएं और कागजों पर दस्तखत महिलाओं के ही करवाये जाते थे और असली मलाई कौन काटता था उनके पति आधी आबादी को पुरुषों ने घर की चौखट के भीतर ही कैद कर रखा है कई महिलाओं ने चुनावी ताल ठोंकी कई दिग्गजों को चुनावी समर में हराकर कुर्सी भी जीती पर मन से फैसले नहीं कर पा रही है क्योंकि उनके परिवार के ही लोग अपने हाथों में उनकी कमान ले रखी है चुनाव महिलाएं जीतती है लेकिन स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यो की कमान पर्दे के पीछे से उनके पति,पुरूष रिश्तेदार संभालते हैं महापौर,जनपद सदस्य सरपंच पति या पार्षद पति संस्कृति के कारण जमीनी स्तर पर महिलाओं के राजनीतिक आरक्षण का मूल उद्देश्य कमजोर हो रहा है समाज में पुरुषों का वर्चस्व और महिलाओं की क्षमताओं पर विश्वास निर्णय लेने की असली ताकत पुरूषों के हाथ में रहना पुरूष सदस्य महिलाओं को मोहरे के रूप में इस्तेमाल करते हैं सरकार के इस फैसले का शिव सेना स्वागत करती है।
