भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने बताया कि पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन एवं पूजन-अर्चन हेतु जिला भाजपा के मंत्री एवं पार्षद विनोद सिंह के नेतृत्व में लगभग 1500 श्रद्धालुओं का विशाल समूह वार्ड से नगरी- सिहावा, जिला धमतरी की ओर प्रस्थान किया। इस पावन यात्रा में मुझे भी सम्मिलित होकर बाबा कोटेश्वर नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर मनीष पांडे सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और उनके दर्शन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्री सोनी ने बाबा कोटेश्वर नाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। श्री सोनी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एक साथ धार्मिक यात्रा पर निकलना हमारी आस्था, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण को दर्शाता है। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने इस पावन आयोजन के लिए विनोद सिंह एवं पूरी आयोजन समिति का हृदय से आभार एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं।
